ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा हैं। लेकिन एक किताब में की गई भविष्यवाणी के हिसाब से किंग चार्ल्स तृतीय अपनी राजगद्दी त्याग देने वाले हैं, जिसके बाद उनके बेटे प्रिंस हैरी को राजा बनाया जाएगा। यह भविष्यवाणी इस कारण चौंकाने वाली है, क्योंकि प्रिंस हैरी ने खुद को शाही परिवार से अलग कर लिया है, तब वह कैसे राजा बन सकते हैं। फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो सच भी साबित हुई हैं। उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की आयु की भी घोषणा की थी। नास्त्रेदमस ने सन 1555 में ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बारे में भविष्यवाणी की थी, जो 8 सितंबर को सच भी साबित हुई।
साल 2005 में मारियो रीडिंग की किताब आई थी जो नॉस्त्रेदमस के सबसे बड़े विशेषज्ञ हैं। उन्होंने इस किताब में महारानी के बड़े बेटे चार्ल्स तृतीय को लेकर बड़े दावे किए हैं। बता दें कि महारानी के निधन के बाद से इस किताब की बिक्री तेजी से होने लगी है। वहां के निवासी शाही परिवार में इन दिनों अधिक रुचि रख रहे हैं। चार्ल्स को 74 वर्ष की आयु में राजगद्दी मिली है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार राजा बनने के कुछ ही समय बाद चार्ल्स इस्तीफा दे देने वाले हैं।
1948 में जन्मे, चार्ल्स ने 1981 में डायना स्पेंसर से शादी की लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी डायना को चीट किया और अंत में उनकी शादी टूट गई। डायना अलग हुईं और उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत भी हो गई। उसके बाद चार्ल्स ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका कैमिला पार्कर के साथ शादी रचा ली। डायना की मौत का धब्बा शाही परिवार पर अभी भी लगा है, खासकर किंग चार्ल्स पर। क्योंकि डायना सबकी प्रिय थीं। डायना के छोटे बेटे प्रिंस हैरी ने शादी के बाद शाही-परिवार से अलग होने का फैसला कर लिया था। वह ब्रिटिश मीडिया के नस्लवादी रवैये का हवाला देकर 2020 में उत्तरी अमेरिका चले गए थे।
दरअसल, चौंकाने वाली बात यह है। अगर उत्तराधिकारी के रूप में देखने पर डायना के बड़े बेटे प्रिंस विलियम राजगद्दी के अगले दावेदार हैं। लेकिन किताब में लिखा है, कि चार्ल्स से राजगद्दी एक उस व्यक्ति को मिलेगी जिसके बारे में कभी राजा बनने की किसी ने सपने में नहीं सोच है। इस कथन से ये अनुमान लगाया गया है कि वह व्यक्ति कोई और नहीं प्रिंस हैरी ही होने वाले हैं।